Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 16 दिसंबर 2017

मुलताई विधान सभा क्षेत्र में दो हेमंत चर्चा में देशमुख एवं खंडेलवाल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (राजेंद्र भार्गव)

बैतूल  जिले की  मुलताई विधान सभा क्षेत्र में सबसे निराली और अलग है , राजनीती में कोई किसी का दोस्त नहीं और नहीं दुश्मन. आम आदमी को इसके दाव  और पेच समझ में नहीं आते है।
            अचानक राजमंत्री का दर्जा प्राप्त हेमन्त देखमुख की मुलताई विधानसभा में सक्रीय होते ही जिले के अन्य नेता जिन्होंने मुलताई से दूरी बना लिए थी अचानक वे भी पुनः एक बार फिर मुलताई विधान सभा में सक्रीय नजर आ रहे है।  कुछ स्थानीय नेता भी परेशान नजर आ रहे है।  उनका मानना है की हमारे अग्ना में तुम्हारा क्या काम है।  शिवराज मंत्री मंडल में बैतूल जिले का एक भी विधायक मंत्री नहीं है।  आम जनता का मानना था की शायद बैतूल विधायक का नम्बर लग सकता था। ऐसी हालात में वह सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है। 
            इसके अलावा हेमंत देशमुख संघ परिवार से है। उन्हें अगर मुलताई से विधान सभा की टिकीट मिलती है तो मुलताई को एक विधायक के साथ एक मंत्री गिफ्ट में मिलेगा।  जिले के अन्य विधायक जो आज मंत्री का सपना देख रहे है वह सपना सपना ही रह सकता है।  इस लिए आज से ही फील्डिंग तैयार  हो रही है।इन दोनो के अलावा राजनीति में कुछ छुटभैये नेता और भी है जो अपने आप को मुलताई का राजनीति का राजा भी बताने से नही चूक रहे तो कुछ ऐसे भी है जो मुलताई में विकास का पूरा श्रेय खुद लेने में लगे है जबकि कुछ स्वायम्भू राजा महाराजा अभी यह तक नही जानते कि देश मे संविधान और प्रजातंत्र लागू होने को अरसा बीत गया है और ये हवाई फायर नेता अभी भी खुदको राजा महाराजा ओर आम जनता को गुलाम समझ कर राजनीति में झाँकीबाजी कर रहे है।राजनीति  में इस प्रकार की अटकले चल रही है। हेमंत देशमुख की मुलताई में पकड़ कई नेताओ को बरदास नहीं हो रही है।  वैसे ज्यादा तर हर विधायक अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में काम करता है।  अचानक बैतूल विधायक मुलताई को अपना सेंटर बना रहे है।  जैसे हाल में बाड़ेगांव,घाटबिरोली में दिखाई दिए। वैसे राजनीती में साम,दाम दण्ड और भेद होते है। ये पब्लिक है सब जानती है अंदर क्या है और बहार क्या है सब पहचनती है। इस बाद भी अगर मुलताई विधान सभा से हेमंत देखमुख चुनाव लड़ते है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो मुलताई को एक विधायक और मंत्री मिलेगा आगे आगे देखो होता है क्या। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें