Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को तिगड्डे पर रोककर पीटा, रेप की दी धमकी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| सरणी



स्टकूी से सारनी से पाथाखेड़ा लौट  रहे भाई-बहन के साथ दो युवकों ने   दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। पुलिस   में शिकायत करने पर बहन के साथ   दुष्कर्म करने की धमकी तक दे दी।   आस-पास खड़े लोगों ने बचाव   किया। इसके बाद युवकों के खिलाफ   दोनों भाई-बहन पाथाखेड़ा चौकी   पहुंच गए। यहां शिकायत दर्ज कराई   है। पाथाखेड़ा के शिवाजी नगर में   रहने वाले भाई-बहन अपनी स्कूटी   से सारनी बाजार से पाथाखेड़ा जा रहे   थे। पीड़िता बालिका ने बताया अपने   भाई पिंटू के साथ दोपहर 2 बजे घर   जा रही थी। इसी दौरान राजीव चौक   तिगड्डे पर पहले से खड़े दो युवकों  ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक ने   जबरन गाड़ी रोक ली।   दोनों के साथ मारपीट भी की।   जान से मारने के अलावा बहन के   साथ दुष्कर्म करने की धमकी भी   दी। आस-पास के लोगों ने बीच-   बचाव किया। भाई-बहन ने आरोपी   पप्पू एवं रोहित के नाम से नामजद   शिकायत चौकी में दर्ज कराई है।   पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल   ने बताया आरोपी युवकों के खिलाफ   विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज  किया गया है।  www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें