ग्रामीण मीडिया सेण्टर
चाचा ने घर का दरवाजा खोला तो
भतीजा फांसी पर लटका मिला
मुलताई| ग्राम टूराबोरगांव में एक
युवक ने अपने ही घर में फांसी
लगाकर जान दे दी। इस दौरान घर
पर कोई नहीं था। युवक की मां दो
दिन पहले रिश्तेदारी में दूसरे गांव
गई थी। गुरुवार रात चाचा अपने
भतीजे के घर पहुंचा तो घटना का
पता चला। सुनील सिरसाम (25)
अपनी मां गिरमा बाई के साथ रहकर
मजदूरी करता था। सुनील शराब पीने
का भी आदी था। 24 अक्टूबर को
सुनील की मां गिरमा बाई रिश्तेदारी
में दूसरे गांव गई थी। इस दौरान घर
पर सुनील अकेला ही था। सुनील का
चाचा संतोष सिरसाम दूसरे घर पर
रहता है। गिरमा बाई के रिश्तेदारी में
जाने के बाद से सुनील गांव में नजर
नहीं आया। चाचा संतोष जब उसे
देखने घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था।
संतोष दरवाजा खोलकर अंदर गया
तो कमरे में सुनील फांसी के फंदे पर
लटका दिखाई दिया। संतोष ने सुनील
की मां गिरमा बाई, पड़ोसियों और
पुलिस को सूचना दी। सूचना पर
पुलिस भी मौके पर पहुंची पंचनामा
बनाकर मर्ग कायम किया। सुनील ने
किन परिस्थितियों में अपनी जान दी
इसका खुलासा नहीं हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें