Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 31 दिसंबर 2017

देश में रहने वाले हर भारतीय के मन मे हो देश प्रेम की भावना:गुप्त

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 




राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ किसी व्यक्ति, समुदाय का विरोधी नहीं है लेकिन प्रबल हिंदुव समर्थक हैं। देश भक्ति नागरिकों के मन में होना चाहिए। देश के प्रति निष्ठा रखने वाला व्यक्ति ही सच्चा देश भक्त है।
यह बात संघ प्रचारक मध्य क्षेत्र प्रवीण गुप्त ने रविवार को एक्सीलेंस स्कूल के मैदान पर आयोजित शारीरिक प्रकट उत्सव में कही। शिविर में मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित श्री गुप्त ने कहा लोग विदेशों की स्वच्छता का उदाहरण देते हैं पर देश में खुद गंदगी करते हैं। जैसा घर स्वछ रखते हैं वहीं सोच समाज और देश को स्वच्छ रखने के प्रति मन में रखो। राष्ट्र की संपति की रक्षा करना हमारा दायिव होता है। श्री गुप्त ने वैश्विक आंतकवाद, गलोबल वार्मिंग, वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर भी अपने विचार रखे।
जिला संघ संचालक अरूण द्विवेदी ने कहा संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। संघ किसी का विरोध न कर प्रबल हिंदुव की बात करता है। कोई भी देश आमजन के व्यवहार और उचित मूल्यों के आचरण से स्रेष्ठ बनता है। अनुशासन जीवन में हैं तो राष्ट्र उन्नति की ओर बढ़ता है। देश में रहने वाले प्रयेक व्यक्ति को अपने देश की अखंडता, एकता के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक का दो दिवसीय शारीरिक प्रकट उसव शिविर शनिवार से पारेगांव रोड स्थित ताप्ती लॉन में आयोजित हुआ था। जिसमें मुलताई जिले की पांच तहसील आठनेर, प्रभात पट्टन, सारनी नगर, आमला और मुलताई की शाखाओं के 446 स्वयं सेवकों ने सहभागीता दर्ज की। स्वयं सेवकों ने मैदान पर अभ्यास का प्रदर्शन भी किया। शिविर के समापन अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल के मैदान पर शारीरिक प्रकट उत्सव आयोजित किया गया। प्रकट उत्सव गुरूगोविंद सिंह के 350 वें प्रकाश पर्व पर केंद्रित था।

 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें