Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 3 जनवरी 2018

मुलताई बंद सफल, तीन पूर्व विधायकों और वर्तमान विधायक आमने सामने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

  • तीन पूर्व विधायकों ने व्यापारियों के समर्थन से करवाया मुलताई बंद 
  • वर्तमान विधायक का बंद स्थगित करवाना हुआ असफल 
  • मुलताई में नजूल हटाओ मंच ने नजूल समाप्ति के लिए ज्ञापन सौपा 




मुलताई में नजूल हटाओ  को लेकर बंद सफल रहा| मुलताई में इस बंद को लेकर दो गुट आमने सामने थे जिसमे मुलताई के वर्तमान विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बंद स्थगित करने की मांग की थी और उनके विपरीत मुलताई के तीन पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, डा. सुनीलम मिश्रा और डा. पी आर बोडखे ने मुलताई बंद का समर्थन किया था| बंद सफल रहा जिसका सीधा मतलब जनता समझ सकती है| मुलताई के वर्तमान विधायक की जनता से निवेदन उपरांत भी पूर्व तीन विधायकों ने जनता के साथ मिलकर बंद सफल करवा लिया| 



                                                                                                                                                                   
बंद में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा वर्तमान विधायक के खिलाफ अपशब्द भी लिखे गए| 

मुलताई विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्टर बना चर्चा और नाराजगी का विषय


नजूल पट्टो की कार्रवाई को लेकर आज मुलताई बंद के दौरान शहर के फव्वारा चौक पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में जिस तरह से क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ लिखा गया है। उससे स्वस्थ्य राजनीति की गरिमा तार तार हो गयी है। पोस्टर में विधायक के खिलाफ की गई अभद्र टिपण्णी से भाजपाई नाराज है। पोस्टर में मानव आकृति बनाकर उसे खुद विधायक बताकर अभद्र भाषा लिख कर असमर्थता जताई गई है कि वे जनता की मांग शासन के सामने नही रख पाए।


दिनभर का घटना क्रम 


नजूल हटाओ मंच द्वारा नजूल से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर बुलाया गया मुलताई बंद सफल रहा।मंच के सद्स्य अमरचंद अग्रवाल, प्रकाश खडक़े, राजू चौबे, गोपाल वर्मा,  कमल सोनी, सुखदेव सोनी, अजय यादव, तुकाराम कडूकार, प्रदीप खंडेलवाल, गोकुल सिंह ने बताया शासन द्वारा भूमि स्वामी हक की जमीनों पर पट्टे की कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 12 सौ से अधिक मकान स्वामी परेशान है। इस संबंध में नजूल हटाओ मंच द्वारा राजस्व मंत्री कलेक्टर,एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन परेशान मकान स्वामियों को राहत नहीं मिली है।

यही वजह है कि नजूल हटाओ मंच के आज के मुलताई बंद के एलान को बड़ा प्रतिसाद मिला है। सुबह से ही बंद को समर्थन के चलते लगभग सभी दुकाने प्रतिष्ठान बंद है। इस बंद को जहां पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने समर्थन किया है वही मुलताई विधायक ने इसे कल देर रात स्थगित करने की अपील की थी।विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने कहा है कि वे इस संदर्भ में राजस्व मंत्री से लेकर विभिन्न मंचो पर इस विषय पर प्रयास कर रहे है।

अपनी अपील में श्री देशमुख ने कहा था कि मैंने नजूल में राहत मिल सके इस हेतु विधानसभा में एवम् राजस्व मंत्री के मुलताई प्रवास पर चर्चा की  थी।जिस पर एक कैंप लगाकर नजूल का स्थाई समाधान करने हेतू सहमति बनी है। मेरी पार्टी के जिलध्यक्ष सांसद  से भी  नजूल के बारे मैं  चर्चा हुई है । शीघ्र ही इसका हल करने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि नजूल हटाओ मंच की बैठक में 3 जनवरी को मुलताई बंद करने का निर्णय लिया गया था । ताप्ती तट स्थित दत्त मंदिर में नजूल हटाओं मंच की बैठक में नजूल से संबंधित विसंगतियों को दूर करने को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में उपस्थित सुभाष भावसार, राजेंद्र भावसार, नितिन भार्गव, राहुल भार्गव, अमरचंद अग्रवाल, प्रकाश खडक़े, राजू चौबे, गोपाल वर्मा, कमल सोनी, सुखदेव सोनी, अजय यादव, तुकाराम कडूकार, प्रदीप खंडेलवाल, गोकुल सिंह, रामनारायण भारद्वाज आदि ने बताया शासन द्वारा भूमि स्वामी हक की जमीनों पर पट्टे की कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 12 सौ से अधिक मकान स्वामी परेशान है। इस संबंध में नजूल हटाओ मंच द्वारा कलेक्टर,एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक परेशान मकान स्वामियों को राहत नहीं मिली है।

                             www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें