Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 31 मई 2018

जिले की 6 बड़ी ख़बरें एक नज़र में 31 /05 /2018

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल जिला 


2 साल की मासूम से दुराचार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास



बैतूल| 2 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रतिभा साठवणे ने आजीवन कारावास व 4 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया। प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान तथा ओमप्रकाश सूर्यवंशी ने पैरवी की। 
घटना के अनुसार 26 अगस्त 2017 को गुराडिया निवासी सम्मल उर्फ मीनू पिता चिरोंजी पांसे (19) ने 2 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया। उस समय घर में चार भाई-बहन थे। उनके माता-पिता बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी सम्मल आया और 2 वर्षीय मासूम को गोद में उठाकर मक्का बाड़ी ले जाकर दुष्कर्म किया। माता-पिता के घर पर आते ही बड़ी बहन ने घटना के बारे में बताया। चिचोली थाने में शिकायत के बाद मेडिकल परीक्षण व डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामला न्यायालय में आने के बाद अभियोजन ने डीएनए रिपोर्ट को प्रमाणित करने के लिए वैज्ञानिक अधिकारी सागर को पत्राचार व फोन कर न्यायालय में साक्ष्य कराए। न्यायाधीश प्रतिभा साठवणे ने वैज्ञानिक साक्ष्य व डीएनए रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सम्मल उर्फ मीनू को दुष्कर्म करने का दोषी पाकर शेष जीवन का आजीवन कारावास व 4 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। 



युवक ने खाया जहर, भर्ती


बैतूल| बोरगांव में बुधवार को एक युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार रवि उइके 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

         
 

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भर्ती 


शाहपुर| एनएच 69 पर सूखी नदी के पास बुधवार साढ़े चार बजे भौंरा की तरफ जा रही एक बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक नीतिश घायल हो गया। पाढर अस्पताल में भर्ती कराया। 



खेत में लगी आग से आम, बांस सहित अन्य प्रजाति के पेड़ जले


मुलताई| सांवरी गांव में खेत में लगी आग से आम, बांस सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ जल गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से आग बुझाई। समय रहते आग नहीं बुझती तो अन्य पेड़ भी जल जाते। खैरवानी निवासी किसान रामकिशन पंवार ने बताया उसका खेत ग्राम सांवरी की सीमा में स्थित है। सुबह खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए बांस और आम के पेड़ाें तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में से धुआं उठने से आग का पता चला। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पानी जुटाकर आग बुझाई। आग से आम, बांस सहित अन्य प्रजाति के आधा दर्जन पेड़ जल गए। आग से दस हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। 



पुलिया से दस फीट नीचे गिरे बाइक सवार, तीन घायल 

मुलताई | छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर ग्राम पारड़सिंगा की पुलिया पर अनियंत्रित होने से बाइक नीचे गिर गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गिरक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। बुआलखापा निवासी संजू काकोडिया (25) की पत्नी का प्रसव सरकारी अस्पताल में हुआ था। पत्नी और नवजात को देखने वह बाइक से साथी राज पंवार (20) और संजू देशमुख (28) के साथ अस्पताल पहुंचा था। रात में तीनों गांव लौट रहे थे। पारड़सिंगा की पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होने से तीनों बाइक सहित दस फीट नीचे खंती में गिर गए। संजू काकोडिया के कमर, सिर और पैर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रैफर किया। राज और संजू देशमुख को हाथ, पैर में चोट आई है। 


जसपाल सिंह बने लायंस क्लब अध्यक्ष

मुलताई| लायंस क्लब ताप्ती नगरी ने सत्र 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। लायंस सरदार जसपाल सिंह को क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी का कार्य 1 जुलाई से शुरू होगा। लायंस क्लब के दीपेश बोथरा ने बताया अध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, सचिव कन्हैया सोनी, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल को मनोनीत किया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हेमंत शर्मा, नवनीत मंगरूलकर, अजय खंडेलवाल, सुनेंद्र देशमुख को बनाया है।


 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें