ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।शाहपुर
पाठई गांव में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक ग्रामीण की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की है। गांव का सकलू पिता बकेसिंह (45) रात में घर में सो रहा था। उसे सांप ने डंस लिया। इस पर सलकू ने सांप को मार दिया और सो गया। रात में सलकू के शरीर में जहर फैलने के बाद उसने परिवार वालों को जगाकर सांप के काटने की जानकारी दी। परिवार के लोग झाड़-फूंक करा रहे थे। रात 2 बजे सलकू की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इसी गुरुवार को इसी गांव के 2 किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। जिनकी अंत्येष्टि कल ही हुई थी और शनिवार को यह हादसा हो गया। www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें