Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

मुलताई धार्मिक ख़बरें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




जीवन में कष्टों के निवारण के लिए गुरु जरूरी : वैभवश्री 

वीडियो 


मुलताई| गुरु के बिना जीवन अधूरा है। कष्टों के निवारण के लिए गुरु का होना जरूरी है। यह बात शुक्रवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा के पहले दिन शुक्रवार को गुरु की महिमा बताते हुए देवी वैभवश्री ने कही। मासोद रोड पर स्थित श्री ज्ञानेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा की शुरूआत ताप्ती सरोवर के तट से कलश यात्रा निकालकर हुई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ज्ञानेश्वर शिव मंदिर पहुंची। जहां कलश यात्रा के समापन के साथ देवी भागवत कथा शुरू हुई। देवी वैभवश्री ने देवी भागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया गुप्त नवरात्र पर ज्ञानेश्वर मंदिर परिसर में सहस्त्रचंडी महायज्ञ के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा भी की जा रही है। इसके साथ रोज सुबह 8 बजे से रूद्राभिषेक हो रहा है। दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक श्रीमद देवी भागवत कथा और शाम 4 बजे से सहस्त्रचंडी महायज्ञ अनुष्ठान हो रहा है। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए निशुल्क बस की व्यवस्था की है। 

मुलताई। कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद देवी भागवत कथा। 


खबर २ 
लूट के ले गया मेरा दिल जिगर सांवरा जादूगर... देर रात तक चली भजनों की प्रस्तुति   




नगर के अरिहंत लॉन में गुरुवार रात भजन गायक विनोद अग्रवाल की शिष्या, प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। ठंड में भी लोगों ने देर रात तक भजनों का आनंद उठाया। भजनों पर भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की आकर्षक झांकी के साथ लोगों ने भी नृत्य किया। रात 8 बजे भजन संध्या शुरू की। निकुंज कामरा के भजनों को सुनने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। उन्होंने लूट के ले गया जिगर सांवरा जादूगर, मेरे बांके बिहारी लाल, मेरी बांह पकड़ लो सांवरिया गिरधारी, एक बार जो नयन भर ले हू तुझे निहार, हरि जी कब होगा मिलन तुम्हारा सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए। लोगों की फरमाइश पर भी निकुंज कामरा ने भजन प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के निक्की मिश्रा, बंटी मिश्रा ने बताया निकुंज कामरा का मप्र में पहला कार्यक्रम था। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। रात 11 बजे भजन संध्या का समापन हुआ। 
मुलताई। भजनों की प्रस्तुति देतीं निकुंज कामरा। 


 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें