Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

रंगोली में वंदना, स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किरण अव्वल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
 मुलताई| आंबेडकर और भगतसिंह वार्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने मप्र स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर नगर के सभी आंगनबाड़ी वार्ड कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित हुईं। इस अवसर पर रंगोली, स्वादिष्ट व्यंजन, हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य स्पर्धा हुईं। इसके बाद जागरूकता रैली भी निकली। शुरुआत पार्षद बरखा पठाड़े, निर्मला बेले, बटनी बाई और निशा भारती ने की। परियोजना अधिकारी प्रमिला माकोड़े ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद स्पर्धाएं शुरू हुई। रंगोली स्पर्धा में ताप्ती वार्ड की वंदना ने प्रथम, रामनगर की रीता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वादिष्ट व्यंजन स्पर्धा में राजीव गांधी वार्ड की किरण सोनी ने पहला, शास्त्री वार्ड की रजनी सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हस्तकला प्रदर्शनी में नेहरू वार्ड की वंदना ने प्रथम, भगतसिंह वार्ड की सुमित्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें